शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान डीजे आपरेटर को लगी गोली, जख्मी हालत में इलाजरत।

Samastipur :- बाघोपुर गांव में गुरुवार की रात्रि एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है।जिसमें डीजे के आपरेटर को गोली लगने की बात प्रकाश में आया है।घटना में आपरेटर बुरी तरह जख्मी हो गया है।हालांकि पुलिस गोली लगने की घटना की पुष्टि नहीं की है।जख्मी आपरेटर की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार बघला गांव निवासी अजीत राम के पुत्र दिलीप राम के रूप में की गई है।जिसका इलाज सदर अस्पताल समस्तीपुर में चल रहा है।जख्मी युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।बताया गया की गोली उसके पैर को छूते हुए हाथ में लगी है।जख्मी युवक का बताना है की शादी में सभी लोग नाच रहे थे।इसी दौरान फायरिंग भी कर रहा था, जहां हमे गोली लग गई।स्थानीय लोग किसी अन्य जगह पर रातभर रख कर इलाज करवाया।जगह हमे पता नहीं था।जानकारी के अनुसार इधर जब सुबह हुई तो लड़का पक्ष के लोग आपरेटर की खोज करने लगे।लड़का पक्ष के लोग काफी हो हल्ला करने लगे।जिसके बाद जख्मी हालत में आपरेटर को सामने किया गया।जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद खानपुर पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ की।पुलिस की माने तो गोली चलने की बात सामने नहीं आई है, बल्कि डीजे बजाने के दौरान मारपीट होने की बात बताई गई है।

जहां किसी ने आपरेटर के पैर में नुकीली सरिया से जख्मी कर दिया है।हालांकि घटना के पीछे की सच्चाई क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।इधर थानाध्यक्ष मो.फहीम ने बताया की घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई है।जिसमें डीजे बजाने को लेकर मारपीट करने की बात सामने आई है।जहां किसी अज्ञात के द्वारा नुकीली छड़ से जख्मी कर देने की बात बताई जा रही है।गोली फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।सदर अस्पताल जाकर जख्मी से भेंट किया गया है।अभी इलाजरत है।घटना की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *