रोसड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया पुतला दहन।

समस्तीपुर रोसड़ा प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं आक्रोश ।बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा विधानसभा सभा शीतकालीन सत्र के दौरान अपने संम्बोधन में लगातार अपशब्द को लेकर विपक्ष हमलावर है ।दलित पूर्व मुख्यमंत्री जितनराम मांझी सहित विपक्षी नेताओं को सत्र के दौरान बेज्जती तुमताम एवं महिलाओं पर जनसंख्या नियंत्रण के सवाल पर अभद्र टिप्पणी का विरोध ।भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरा पासवान के नेतृत्व में आज रोसड़ा अम्बेडकर चौक के निकट अनुसुचित मोर्चा नगर अध्यक्ष भरत पासवान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया ।

हसनपुर विधानसभा प्रभारी सह भाजपा नेता अशोक निषाद अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के नारी को अपशब्द कहा है ।भारत की नारी इससे माफ नहीं करेंगे। एक तरफ अपशब्द कह रहे हैं और दूसरी ओर महिलाओ की आरक्षण की बात कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया | पुतला दहन के उपरांत प्रतरोध सभा को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा बिहार प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश कुमार झा एवं नगर मंडल अध्यक्ष अनिस राज ने कहा ।भारत लोकतांत्रिक पद्धति पर चलने वाला देश यहाँ सबका समान अधिकार है । लेकिन मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा दलित पूर्व मुख्यमंत्री जितनराम मांझी व विपक्षी नताओं को बेज्जती एवं तुम ताम करना प्रतिष्ठा हनन करना बताया । हमारा भारत देश सनातन संस्कृति प्रधान है । महिलाओं को शक्ति स्वरुपा मानते हुए हर रुप में उनका सम्मान करते हैं । लेकिन देवी स्वरुपा माँ, बहनों पर अपने संम्बोधन में मुख्यमंत्री नितीश कुमार के द्वारा अभद्र टिप्पणी करना मानसिक शिकार बताया पुतला दहन में कार्यकर्ताओं के द्वारा नितीश कुमार दलित पूर्व मुख्यमंत्री का बेज्जती बन्द करो । नितीश कुमार शर्म करो, बिहार की निर्लज्ज सरकार हाय हाय, मुख्यमंत्री इस्तिफा दो गगन भेदी नारों के साथ पुतला दहन किया | 

उक्त कार्यक्रम में मनोज कुमार झा अमित शांडिल्य, विजय निराला ,विश्वनाथ झा ,रणधीर कुमार सिंह, अनीश कुशवाहा ,लखिनदर पासवान, संजय महतो, कौशल किशोर झा ,सुरेश ठाकुर ,राजेश राम ,अमरनाथ झा ,रामनाथ पूर्वे ,सुमित राम, देबू कुमार, शंभू गिरी ,रतन रजक, दिनेश रजक, पंकज पासवान ,संजीव पासवान , दीपक राम , सुधीर कुमार ठाकुर, विशंभर पूर्व सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे|

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *