प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन।

समस्तीपुर रोसड़ा:-बिहार सरकार के निर्देशानुसार आज रोसरा में बिहार स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2022 तरंग का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी श्री ब्रजेश कुमार ने दीप जलाकर किया| कार्यक्रम का शुभारंभ में सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रगान से शुरू किया खेल में 3 आयु वर्ग अंडर 12 ,अंडर-14 ,अंडर-17 वर्ग के छात्र-छात्राओं तथा सभी 47 मध्यविद्यालय एवं उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया| अंडर 12 वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में आशा कुमारी कलवारा, रोशन कुमार हिरमिया, 300 मीटर की दौड़ में भाव्या कुमारी बैजनाथपुर ,शिवम कुमार द्वारा अंडर-14 में अनुराग कुमार एस के बी एन बेबी कुमारी भटोतर एक सौ मीटर ,300 मीटर की दौड़ में कोमल कुमारी कलवारा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है|अंडर 17 वर्ग में 800मीटर चांदनी कुमारी एच बी एन रोसडा़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |

उद्घाटन भाषण में अनुमंडल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने खेल अभ्यर्थियों का हौसला अफजाई करते हुए बताया कि खेल बच्चों की प्रतिभा में निखार लाता है बच्चे प्रतिस्पर्धा सेआगे बढ़ते हैं| प्रतियोगिता में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अनुरंजन कुमार ,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद, शिक्षक नेता अशोक कुमार साहू ने भी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया |निर्णायक मंडल में अरुण भगत ,मोहम्मद अंसार आलम, महामाया चौधरी, प्रभात कुमार , अमर भूषण प्रकाश, विभा कुमारी , चैतन्य कुमार सिंह , आलोक कुमार , नजमुल बाड़ी, लक्ष्मीकांत, प्रवीण कुमार , अकाउंटेंट अवधेश कुमार, अनुज कुमार,राजू कुमार, सुमन कुमार,लक्ष्मीकांत,आलोक कुमार आदि शामिल थे |

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *