विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था चौपट,सिर्फ हाजरी बनाने आते हैं शिक्षक।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।

प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था लचार हो चुका है विद्यालय में शिक्षक तो आते हैं। लेकिन समय रहने के बाद भी हाजिरी बना कर घर चले जाते हैं। इसी कड़ी में स्थानीय नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सोनमा वासा मे प्राथमिक विद्यालय गिरजापुर विद्यालय चल रहा है। उक्त प्राथमिक विद्यालय गिरजापूर में  नामांकित छात्र छात्रा 112 बताई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय गिरजापुर के प्रधानाध्यापक मंजू कुमारी विद्यालय 10:30 पर पहुंची, अपनी उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से 12:30 पर विद्यालय में ताला बंद कर चले गए। लेकिन युक्त विद्यालय में एक भी बच्चे उपस्थित नहीं पाए गए थे। जहां विद्यालय में मध्यान भोजन नहीं बनता है । एक तरफ बिहार सरकार शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े वादे करते हैं। लेकिन धरातल पर प्रखंड शिक्षक सिर्फ नाम का विद्यालय में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। लेकिन बच्चों के पठन-पाठन कार्य में रुचि नहीं रखते हैं। जिस कारण बिहार की शिक्षा व्यवस्था दिन प्रतिदिन गिरती जा रही है। जबकि प्राथमिक विद्यालय गिरजापूर मैं बच्चों का मध्यान भोजन नहीं बनाया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य 12:30 बजे से विद्यालय से गायब पाई गई।

यह भी बताया जाता है कि  प्राथमिक विद्यालय गिरजापुर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका एवं रसोईया के मिलीभगत से चावल का चोरी करवाया गया। जिसके कारण बच्चों को मध्यान्ह भोजन से वंचित रखा जाता है। वही इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण कुमार यादव ने बताया कि उक्त शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांग कर उन पर कानूनी कार्रवाई कर जिला भेजा जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *