Site icon Sabki Khabar

देश के महान उद्योगपति रतन टाटा जी का जाना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है : ललन यादव।

समस्तीपुर:- जिला राजद उपाध्यक्ष ललितेश्वर प्रसाद यादव उर्फ ललन यादव ने कहा देश और दुनिया के प्रसिद्ध उद्योगपति, महान देशभक्त, और पद्मविभूषण से सम्मानित रतन टाटा जी का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है, श्री रतन टाटा जी का जाना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उनका जीवन सदैव प्रेरणादायक रहा, जिन्होंने न केवल भारतीय उद्योग को ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि अपनी विनम्रता, नैतिकता और समाजसेवा के प्रति समर्पण के लिए भी दुनिया भर में आदर स्नेह और सम्मान प्राप्त किया। श्री रतन टाटा जी की देशभक्ति और जनसेवा की भावना ने लाखों लोगों को प्रेरित किया।

उन्होंने न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए भी अनेक सामाजिक योजनाओं में योगदान दिया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई और देश की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री ललन यादव ने कहा उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी दिवंगत आत्मा को शांति और अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

 

Exit mobile version