ससुराल में धरने पर बैठी विवाहिता प्रेम-प्रसंग में शादी के बाद भी पति द्वारा घर में नहीं रखे जाने से परेशान होकर एक विवाहिता ससुराल में धरना पर बैठ गई ।

विनोद शर्मा की रिपोर्ट।
छौड़ाही (बेगूसराय):- छौड़ाही थाना क्षेत्र के बरदाहा गाव में धरना पर बैठी पीड़ित का कहना है कि करीब 4 साल पहले उसकी शादी राजकुमार पोद्दार के बड़े पुत्र के साथ हुई थी। लेकिन बडा भाई उसे पसंद नहीं आया। पति से अलग होते ही वह देवर के साथ 25 जुलाई 2022 को एक मंदिर में शादी करने के बाद कोर्ट मैरिज भी किया।पति रितिक रोसड़ा में एक किराए का मकान लेकर उसे रखे हुए था। उसे पता चला कि घर वाले रितिक की दूसरी शादी करने वाले हैं। तब रात में ही गूंजा अपने ससुराल बरदाहा पहुंच गई। लेकिन यहां उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।इसके बाद घर के बाहर बैठ गई। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। लेकिन नहीं समझने पर रात होने के कारण विवाहिता को दूसरे के घर में शरण दिलाने का प्रयास किया गया।तब से वह लगातार अपने ससुराल में घर के बाहर बैठी हुई है। लोग समझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन दोनों में से कोई पक्ष सुनने को तैयार नहीं है। 

फिलहाल पीड़िता का कहना है कि वह जाएगी तो इसी घर से अधिक समय तक ससुराल में भूखे प्यासे बैठे रहने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तब वह वहां से उठकर चली गई।
इस संबंध में छौड़ाही थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *