Site icon Sabki Khabar

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पूजित अक्षत वितरण

SAMASTIPUR / BIHAR :- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अक्षत वितरण निमंत्रण अभियान मिर्जापुर वार्ड नं 2,3 में किया गया । आगामी 22 जनवरी को भगवान श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर-घर दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाने का आग्रह किया ।उक्त कार्यक्रम का प्रारंभ किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष भरत पासवान के घर के नजदीक से पूरे पासवान टोला दास टोला होते मेन रोड मिर्जापुर गांव में अक्षत बांटकर निमंत्रण दिया गया ।

उक्त वितरण अभियान में सैकड़ों ग्रामीण सहित, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजभुषण चौधरी निषाद, किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार झा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक भोला साह , नगर अध्यक्ष अनीश राज , अशोक सिंहा,मृत्युंजय जी,रामबालक पासवान वाल्मीकि विमल,मनिष सिंह गुडडु सहित महिला एवं पुरुष राम भक्त शामिल थे |

Exit mobile version