Site icon Sabki Khabar

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की 139 वीं वर्षगांठ मनाई

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट।
GAYA / BIHAR :- कांग्रेस की 139 वीं वर्षगांठ गया के ऐतिहासिक कॉंग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में धूम धाम से मनाई गई है ।सर्वप्रथम गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा, जिला के सभी वरिष्ठ कॉंग्रेस जनों, प्रखंड अध्यक्षों, पार्टी समर्थकों की उपस्थिति में पार्टी का झंडा फहराए। झंडोत्तोलन के उपरांत कॉंग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम मे सभा का आयोजन किया गया है। सभा को संबोधित करते हुए जिला कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज देश को ग़ुलामी की बेड़ियों से आजाद करा कर, चहुंमुखी विकास कराने वा ली कॉंग्रेस पार्टी को सत्ता में बैठी मोदी सरकार भारत को कॉंग्रेस मुक्त बनाने का सपना देख रही हैं। जिसे देश की 140 करोड़ जनता हरगिज नहीं होने देगी। आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर नागपुर में दस लाख लोगों के साथ 139 वीं जयंती माना कर आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें रही है।तो दुसरी ओर संपूर्ण देश के राज्य, जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक पार्टी का झंडा फहरा कर कॉंग्रेस पार्टी की 139 वर्षो के गौरवशाली इतिहास की चर्चा किया जा रहा है। पार्टी गया जिला के 24 प्रखंडों, 323 पंचायतो एवं 3240 बूथों पर पार्टी को मजबूत बनाने, केंद्र सरकार के विफलताओं एवं नाकामियों को उजागर करने का काम करेगी। आज देश में बढ़ती हुई कमरतोड़ महँगाई, चरम पर पहुंची बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थानों के साथ छेड़छाड़, लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ को देशभर में मुद्दा बना कर कॉंग्रेस नित आई ए न डी आई ए गठबंधन चुनाव लगेगी। भारत जोड़ों यात्रा के बाद 14 जनवरी 2024 से शुरू होने वा ली न्याय यात्रा जो मणिपुर से महाराष्ट तक 14 राज्यों, 85 जिला होते हुए 6600 किलोमीटर का होगा, जो बिहार से भी होकर गुजारे गी जिसमें गया जिला में भी न्याय यात्रा की रूट बनने की संभावना है जिसकी भी तैयारी आज से शुरू कर दिया गया है।नेताओं ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 139 वीं स्थापना दिवस पर पार्टी को अपने माता-पिता के समान दर्जा देने का संकल्प भी दोहराया है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा ने किया है इस कार्यक्रम को बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव,राम उदय प्रसाद, सादुल्लाह फारुकी, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह,प्रो अरुण कुमार प्रसाद, पूर्व प्रत्याशी सुमंत कुमार, डाक्टर हामिद हुसैन, दामोदर गोस्वामी, प्रदीप शर्मा,युगल सिंह,विद्या शर्मा,सजीव सिंह उर्फ लाबी सिंह, जिला पार्षद श्वेता कुमारी, मदीना खातून, शिव कुमार चौरसिया, श्रवण पासवान,धर्मेंद्र कुमार निराला, मो नवाब अली, मो खालिद अमीन, मो अजहरुद्दीन,रंजीत कुमार सिंह, नवल किशोर शर्मा,वीरेंद्र कुमार,रामानुज शर्मा,बबलू शर्मा वीरू,शशिकांत सिन्हा,गिरेंद्र कुमार,धीरेन्द्र कुमार सिंह, लूटन सिंह,भुवन राम,कमलेश चंद्रवंशी,रंजीत सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार,युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मो ज़मील , मो जिशान,कॉंग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष मोहम्मद कमर खान, पूर्व युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष नवीन कुमार,जगदीश प्रसाद यादव, सृष्टि बबलू, बबलू राम, अर्जुन कुमार, रामजी प्रसाद,रविन्द्र कुमार सिंह, ललन दास, शशांक भूषण,कमलेश,सकल देव चंद्र वंशी, आदि ने संबोधित किया है।

Exit mobile version