Site icon Sabki Khabar

समस्तीपुर के चार प्रखंड प्रमुखों और उप प्रमुखों ने समर्थकों संग ली जन सुराज की सदस्यता।

समस्तीपुर:- जन सुराज अभियान का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जन सुराज अभियान से समाज के हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। बीते दो दिसंबर को प्रशांत किशोर ने जन सुराज सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख और उप प्रमुख ने अपने पंचायत समिति सदस्यों के साथ जन सुराज पदयात्रा कैंप में अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मौजूदगी में सामूहिक रूप से सदस्यता ग्रहण किया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में शिवाजीनगर के प्रमुख डॉ गोविंद कुमार, उप प्रमुख रामपुकार महतो साथ ही सिंघिया प्रखंड के प्रमुख बिरजू साहू, उप प्रमुख रिंकू सिंह सहित दर्जनों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

Exit mobile version