Site icon Sabki Khabar

भाकपा गोविन्दपुर शाखा की बैठक संपन्न, 21 दिसम्बर को प्रखंड कार्यालय पर धरना

Samastipur :-रोसडा़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा गोविन्दपुर की बैठक स्थानीय खैरा चौक पर कॉ राजकुमार पंडित की अध्यक्षता में संपन्न हुई |बैठक में कार्यकर्ताओं नें सरकार के मजदूर किसान विरोधी नीतियों, मनरेगा में काम नहीं मिलना,अबतक धान खरीद नहीं किए जानें, प्रखंंड व अंचल कार्यालयों पर व्याप्त भ्रष्टाचार आदि पर क्षोभ व्यक्त किया |कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं नें बताया कि वर्तमान केन्द्र सरकार बिहार के साथ अनदेखी कर रही है लगातार बिहार के अधिकारों से वंचित किया जा रहा है बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए |

इन्हीं सब समस्याओं को लेकर पार्टी आगामी 21 दिसम्बर 2023 को प्रखंड मुख्यालय रोसरा पर घेराव करेगी |बैठक में नई सदस्य भर्ती एवं नवीकरण पर भी फैसला लिया गया कि आगामी 26 दिसम्बर तक सभी सदस्यों का नवीकरण पूर्ण कर लिया जाएगा |संबोधित करते हुए जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने संबोधित करते हुए बताया कि शिक्षा में सुधार के नाम पर के के पाठक द्वारा शिक्षकों को संघ संगठन बनाने पर रोक एवं आर टी ई एक्ट से अलग 05 बजे साम तक विद्यालय संचालन के आदेश को तानाशाही आदेश करार देते हूए इसे वापस लेने का मांग किया |बैठक के अंत में केरल पार्टी राज्य सचिव कॉ के राजेन्द्रन के निधन, दलसिंहसराय के साथी उपेन्द्र राय, कॉ अब्बास, एवं तमिलनाडु में हादसे में हूई मौत पर दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया |
बैठक में अंचल मंत्री अनिल महतो, सईद अंसारी, शाखामंत्री अविनाश कुमार पिन्टु, रामबदन ठाकुर, मो. निसार, जयराम पासवान,दिलो राम, रामकुमार महतो, कमल पासवान,सुधीर झा, रामबिलास साह, गरीबदास राम, बौए लाल साह, रामू पासवान, हीराराम, रामबाबू राऊत, अशोक साह, मेराज आलम आदि शामिल थे |

Exit mobile version