Site icon Sabki Khabar

शांति और सद्भावना संदेश साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत|

रोसड़ा:- शांति व सद्भावना संदेश साइकिल यात्रा जिसका एकमात्र मकसद सर्वधर्म एकता अपनाना है जो कि गांधी जी के जन्मदिन पर 2 अक्टूबर से चंपारण के भितहरवा से शुरू होकर 25 अक्टूबर को पटना में समाप्त होना है |आज रोसडा़ पहुंचा |रोसडा़ पहुंचने से पूर्व रहुआ में सद्भावना साईकल यात्रियों का भवाय स्वागत फूल और माला से किया गया| स्वागत करने वालों में भाकपा अंचल सचिव अनिल महतो, शिक्षक नेता अशोक कुमार साहू ,पूर्व मुखिया मोहम्मद तुर्श, कौशल सिंह, संजीव राय ,अविनाश पिंटू ,राकेश सिंह ,रोमल यादव ,लक्ष्मण पासवान आदि शामिल थे |तत्पश्चात साइकिल यात्रा रोसरा के मुख्य मार्गो से होते हुए पांचपूर स्थित राजउत्सव पैलेस में पहुंचा जहां एक सभा हुई |

सभा की अध्यक्षता राम उदगार महतो ने किया एवं संचालन टीना कुमारी ने किया| सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हिंसा समाप्त करने और शांति अहिंसा को आगे बढ़ने का संदेश दिया ,साथ हीं गांधी जी एवं भाई जी डॉ एस एन सुब्बाराव के जीवन पर प्रकाश डाला |सभा को फुलेन्द्र कुमार आंसू ,अनुमंडलाधिकारी मोहम्मद मुस्तकीम ,नगर परिषद अध्यक्ष मीरा कुमारी ,अशोक भारत ,कीर्ति कुमारी ,संजीव राय ,शिक्षक नेता अशोक कुमार साहू ,अनिल महतो आदि ने संबोधित किया| साइकिल यात्रा में धर्मेंद्र ,विष्णु कुमार, झारखंड से उमेश सुरी, उड़ीसा से गोविंदा ,केरल से फबार ,संजय कुमार बबलू, अल्पना कुमारी ,ट्विंकल शिवानी, महाराष्ट्र से नागेंद्र समेत 30 साइकिल सवार शामिल थे| कार्यक्रम में ललन सिंह ,अशोक महतो, विकेश कुमार ,श्याम सिंह, राजेश कुमार ,विनोद देव ,अरविन्द झा, रामबली,विनय कुमार, ओम जी,राम कल्याण दास आदि शामिल थे

Exit mobile version