Site icon Sabki Khabar

कायस्थ समाज राजनीति में भी जितनी आबादी उतनी भागीदारी मिलना चाहिए ,मोहन श्रीवास्तव

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट।
गया:- शहर के बिसार तालाब स्थित एक निजी होटल में रविवार की देर शाम अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई के द्वारा मिलन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभाकम के जिलाध्यक्ष सह पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने किया। जबकि मंच संचालन युवा महानगर अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा एवं राजेश सिन्हा ने किया है। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभाकम के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनीष आनन्द एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार उपस्थित हुए। उस दौरान सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हम सभी चित्रांश एकजुटता के साथ भाईचारा बढ़ती है।

आज इस मिलन और अभिनंदन समारोह में संगठनात्मक मजबूती पर भी बल दिया गया है। संगठन और समाज को आगे बढ़ाने के लिए कई पदाधिकारी को महत्वपूर्ण पद देकर जिम्मा सौंपा गया है। ताकि हमारे संगठन और समाज और मजबूत हो। उन्होंने कहा कि राजनीति में भी जितनी आबादी उतनी भागीदारी भी मिलना चाहिए। इसलिए समाज और संगठन को मजबूत आपसी भाईचारा से मिल सकता है। एकजुटता ही हमारी पहचान है। इसलिए इसे बरकरार रखे।

इस मौके पर प्रो. रंजीत वर्मा, जिला महामंत्री विपिन सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा, जिला युवा अध्यक्ष विष्णु कुमार सिन्हा, युवा महामंत्री अमित कुमार सिन्हा, राजीव कुमार, विकास रंजन दफ़्तुआर, डॉ. मनोज कुमार, उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिन्हा, जिला महानगर अध्यक्ष गौरव सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, राजेश सहाय, नवीन बिहारी उर्फ झुन्नू जी, महिला जिलाध्यक्ष रीता रानी, मीना सिन्हा, सुनीता सिन्हा, विपिन सिन्हा, विशाल कुमार सिन्हा, आनन्द प्रकाश, पिंटू सिन्हा, विशाल रंजन दफ़्तुआर, अभिषेक भोलू, विभूति भूषण आदि मौजूद थे।

Exit mobile version