Site icon Sabki Khabar

डॉक्टर राज भूषण चौधरी निषाद को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह।

समस्तीपुर :-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार प्रदेश पदाधिकारियों के नाम की घोषणा किया गया जिसमें रोसड़ा निवासी डॉ० राज भूषण चौधरी निषाद को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है जिसकी जानकारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिला। राज भूषण  चौधरी निषाद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया।

डॉक्टर राज भूषण चौधरी ने सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होने बताया कि अगामी लोकसभा चुनाव में बिहार के चालीस सीट के चालीस सीट जीतेगे साथ भाजपा पुरे भारत में अपार बहुमत के साथ हैट्रिक मारेगा वो भी नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में होगा मोदी जी आज देश नहीं विदेश में भी भारत का नाम रौशन किया है ! मोदी जी ही एक बेहतर विकल्प है सभी लोग जाती धर्म से उठकर मोदी जी को भारी बहुमत से तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाने की तैयारी में है!

निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रोसड़ा सह जिला कार्य समिति सदस्य समस्तीपुर भाजपा के मोहन पटवा ने डॉ० राज भूषण चौधरी निषाद प्रेदश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर हर्ष व्यक्त किया।
वहीं स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह डॉक्टर राज भूषण चौधरी निषाद के आवास पर बधाई देने वाले में मनीष सहनी लोजपा नेता, अनीश राज नगर अध्यक्ष रोसड़ा, दिनेश झा प्रदेश नेता, लक्ष्मी कुमार महतो, जिला कार्य समिति सदस्य ,कृष्ण कुमार झा नगर उपाध्यक्ष, संदिप ठाकुर किसान मोर्चा, मनीष सिंह नगर प्रवक्ता, शैलेन्द्र ठाकुर बुथ अध्यक्ष,पंकज मंडल बुथ अध्यक्ष, पहुंचकर शुभकामनाएं दिए।

Exit mobile version