Site icon Sabki Khabar

आशा कार्यकर्ता लगातार 15 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।
बिहार राज्य स्वास्थ्य कुरियर संघ एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को ले कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर के परिसर में सैकड़ों की संख्या में हड़ताल पर ठटी हुई है। मौके पर आशा कार्यकर्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने चुनाव के वक्त वादा किया था कि हमारी सरकार बनेगी तो सभी आशा ममता को नियमित करेंगे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री धोखा दिया है। आशा कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करती है बाढ़ हो या बारिश आंधी हो या तूफान मरीज को दिलाने का काम करते हैं। लेकिन बिहार सरकार के नकारात्मक रवैया के कारण आशा कार्यकर्ताओं की मांगो का पूरा नहीं करते हैं। मालूम हो कि आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय के तौर पर मात्र एक हजार रुपया दिया जाता है। जिससे उनके परिवार का भरण पोषण नहीं हो पाता है। 

सरकार जब तक हमारी मांगे नहीं मानेंगे सभी आशा फैसिलिटेटर अपने 9 सूत्री मांगों को लेकर डर्टी रहेगी। वही आशा कार्यकर्ताओं का 15 दिन हड़ताल जारी है। मौके पर आशा कार्यकर्ता आशा फैसिलिटेटर नूतन कुमारी, प्रीति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, संगीता कुमारी, अमृता देवी, पूनम कुमारी, इच्छा कुमारी, निशा भारती, रूबी कुमारी, पिंकी देवी, निभा कुमारी समेत दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version