Site icon Sabki Khabar

हड़ताल पर दूसरे दिन डटे रहे आशा कार्यकर्ता।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।
खगड़िया आशा कार्यकर्ताओं का दूसरे दिन हड़ताल जारी है। मालूम हो कि राज्यव्यापी संघ के आह्वान पर प्रखंड क्षेत्र के आशा कार्यकर्ताओं ने आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने, मानदेय में वृद्धि कराने, कोरोना काल में किए गए कार्य के बचे राशि का भुगतान कराने समेत 9 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल की है। वही आशा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी में इमरजेंसी सेवा को छोड़कर अन्य कार्यों को ठप कर दिया। वही आशा कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पर जमकर बरसे। वहीं पूरा पीएचसी परिसर नीतीश कुमार मुर्दाबाद तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे से गूंज उठा। वहीं आंदोलनकारी के डर से बिना इलाज कराए रोगी बैरंग वापस लौट आए। मालूम हो कि हड़ताल रहने से पीएचसी में सन्नाटा पसर गया। 

वही एक आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रसव मरीज को पीएचसी लाने की सूचना पर हड़ताल पर चल रहे आशा कार्यकर्ताओं में आक्रोश हो गया। मौके पर आशा फैसिलिटेटर नूतन कुमारी, तृप्ति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, आशा कार्यकर्ता संगीता कुमारी, अमेरिका देवी, पूनम कुमारी, इच्छा कुमारी,निशा भारती,रूबी कुमारी समेत दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version