Site icon Sabki Khabar

विवाह की तारीख नजदीक, पड़ोसी नही बनाने दे रहे हैं घर, प्रशासन से लगा रहा है गुहार l

समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव निवासी अनिल मुखिया ने हसनपुर थाना अध्यक्ष को आवेदन दिए l दिए गए आवेदन में वर्णित किया है कि चुनावी रंजिश के कारण मारपीट किया व एलवेस्टर का घर को भी तोड़फोड़ किया पश्चात अभी मै अपना टूटा हुआ घर बनाने के लिए जब भी जाता हूँ तो विकास कुमार 2. चानो मुखिया 3. जीवछ मुखिया 4. बबलू मुखिया 5. सुरेन्द्र मुखिया 6. विपिन मुखिया 7. मुकेश मुखिया 8. राजेश कुमार 9. गंगाराम मुखिया सभी निवासी ग्राम- दुधपुरा, थाना- हसनपुर जिला समास्तीपुर द्वारा एक रायकर गाली गलौज करने व मारपीट करने पर उतारू हो गये। अपने छत पर से रात में ईंट, पत्थर फेकने लगे। मैं किसी तरह अपनी जान बचाया। मुकेश मुखिया वो विकास कुमार वो जीवछ मुखिया, गंगाराम मुखिया हमेशा धमकी देता है कि जान से खत्म कर देंगे। ब्याह नही करने देंगे। मटकोर करने के लिए जायगा उसी समय मारपीट करेंगे। कुटुम्ब रिश्तेदार आयगा उसे भी मारेंगे। 

इस तरह हमेशा कुराफाती करने पर उतारू रहता है। अनिल मुखिया ने ये भी बताया कि दिनांक 28.06.2023 को मेरा विवाह होना तय हो चूका है। उसमें ये लोग बदमाशी कर सकते हैं। हमेशा धमकी दे रहा है। कि शादी नही करने देगे। गोली मार देंगे, अपहरण कर लेंगे वो शादी नहीं करने देंगे। ऐसी परिस्थिति में मुझे आशंका है कि उपरोक्त लोग एक साजिश के तहत मेरे साथ कोई अप्रिय घटना कारित कर वो करवा सकते हैं।
दूसरे पक्ष से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क नही हाेने के करण उनका पक्ष नही रखा गया।

Exit mobile version