Site icon Sabki Khabar

धसना गिरने से एक महिला की मौत।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।
खगड़िया :-मिट्टी का धसना गिरने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई दो महिला घायल है। जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव निवासी ऋषि कुमार सिंह के 50 वर्षीय पत्नी लालो देवी, ऋषि कुमार सिंह के पत्नी शशि कला देवी एवं गांधी ठाकुर के पत्नी रंजू देवी गांव से कारू बाबा स्थान से दक्षिण दिशा की ओर नहर के समीप मिट्टी लिपाई पुताई करने के लिए लाने गई थी। इसी दौरान इतना बड़ा स्वन हो गया अंदर में घुसकर मिट्टी काट रही थी। इसी दौरान मिट्टी काटने के दौरान उक्त महिला के शरीर पर गिर गया। वही दम घुटने से लालो देवी की मौत हो गई। जिसमें दो महिला घायल हो गई है। वही शशि कला देवी का बाया पैर टूट गया। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर लाया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश अपने अधीनस्थ कर्मी को मृतिका के घर पर भेज दिया, जहां शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु खगरिया भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि लालो देवी का 1 पुत्री 5 वर्ष पूर्व वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उक्त घटना घटने से गांव के मुखिया प्रतिनिधि सरपंच प्रतिनिधि एवं दर्जनों समाजसेवी मृतिका के घर पर पहुंचकर दुख की घड़ी में धैर्य से रहने का सलाह दिया।

Exit mobile version