Site icon Sabki Khabar

ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक।

राजकमल क़ुमार की रिपोर्ट।
खगड़िया :-आदर्श थाना परिसर के सभागार कक्ष में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक रखी गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश ने किया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के बुद्धिजीवी सेवा निर्मित दफेदार मोहम्मद जियाउद्दीन, तालिमी मरकज मोहम्मद अब्दुल्ला, सरपंच इंदु शेखर झा, मुखिया वीरेंद्र कुमार सहनी उर्फ कारे सहनी, पंचायत समिति सदस्य रामलक्षी सिंह, भीआईपी प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण चौधरी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजय शर्मा, अशोक हितेषी, सकरोहर मुखिया प्रतिनिधि नीतीश कुमार, अशोक मंडल समेत दर्जनों बुद्धिजीवी बैठक में मौजूद थे। इस संबंध में सीओ सुबोध कुमार ने बताया कि ईद पर्व के अवसर पर तथा ईद पर्व शांतिपूर्वक थाना क्षेत्र में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को शांति समिति सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में सुबोध कुमार ने कहा कि खुशियों वाला पर्व ईद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो। उसको लेकर शांति समिति के सदस्यों के साथ आदान प्रदान किया। बताते चलें कि ईद पर्व को लेकर शनिवार को मस्जिद हो या ईद गाह मैं मुसलमान भाइयों के द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण से नवाज आदा करने को कहां।

जिस दिन मुस्लिम भाइयों के द्वारा नवाज आधा किया जाएगा उस दिन स्थानीय प्रशासन की ओर से हर मस्जिद होया ईद गाह स्थल पर पुलिस पदाधिकारी समेत मजिस्ट्रेट की प्रतिनिधि की जाएगी। वही ईद पर्व दो समुदाय को जोड़ता है,साथ साथ भाईचारा बढ़ाते हैं।

Exit mobile version