Site icon Sabki Khabar

नारी शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नारी महाशक्ति मंच के तत्वाधान में बी एड कॉलेज रोसड़ा में शुक्रवार को महिला जागरूकता कार्यक्रम अयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी ने महिला को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की बात कही। रोसड़ा नगर परिषद की मुख्य पार्षद मीरा सिंह ने महिला जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा की। कार्यक्रम को नारी महाशक्ति मंच के संयोजक लक्ष्मी दास, युवा नेता श्रीराम दास, जिला परिषद सदस्य फरहत परवीन, जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार यादव,बी एड कॉलेज की प्रचार्या पुष्पा श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार यादव अपने वक्तव्य के दौरान नारी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार नारी शक्ति उठान के लिए पूरा जोर दे रहे हैं ।

जब तक सभी मिलजुलकर काम करना है कदम से कदम मिलाकर चलना है। तभी विकसित भारत के साथ विकसित बिहार होगा।
भिरहा पूरब पंचायत के मुखिया लालटून पासवान ने नारी शक्ति पर कहा कि बिहार सरकार बजट में नारी शक्ति को आगे बढ़ने पर विशेष ध्यान दिया जैसे इलेक्ट्रॉनिक बाइक खरीदने पर 100% जीएसटी छूट दिया है।

उपमुख्य पार्षद बबिता कुमारी, कुमारी मधुबाला,मोतीपुर पंचायत के मुखिया श्रीमती प्रेमा देवी, भिरहा पुरब पंचायत के लालटून पासवान, संजीत कुमार ,रंजीत सहनी सहित शहर के गण्यमान उपस्थित थे। 

Exit mobile version