Site icon Sabki Khabar

पिकअप वैन पलटने से 3 दर्जन से अधिक मजदूर घायल।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।
पिकअप वैन पलट जाने के कारण पिकअप पर बैठे 3 दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गया। उक्त मजदूर मुंगेर दियरा मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मुंगेर पहुंचने के ही क्रम में रास्ते में ही पिकअप वैन पलट गया, पिकअप पर बैठे करीब 3 दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गया। जिसने बेलदौर नगर पंचायत के 6 मजदूर बताया जा रहा है। मालूम हो कि बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 गिरजा पुर गांव निवासी फूलों देवी, गायत्री देवी, योगेंद्र चौधरी, सविता कुमारी, इंदु कुमारी, रेखा देवी मजदूरी करने के लिए मुंगेर दियारा जा रहा था। वही मुंगेर दियरा जाने के दौरान पिकअप वैन पलट गया पलट जाने के कारण 3 दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गया। वही सभी मजदूर प्राथमिक उपचार करवा कर घर लौट गए। जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में चल रहा है।

इस संबंध में योगेंद्र चौधरी ने बताया कि हम अपने गांव से मजदूरी करने के लिए मुंगेर दियारा जा रहे थे, दलहन फसल तैयारी करने के लिए। इसी दौरान पिकअप वैन पलट जाने के कारण पिकअप पर बैठे सभी मजदूर घायल हो गया। वही घायल हो जाने के बाद सभी मजदूर अपने अपने घर लौट गए।

Exit mobile version