Site icon Sabki Khabar

फ्री राशन में डीलर करते हैं कटौती, उपभोक्ता में आक्रोश व्याप्त।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।
खगड़िया :-डीलरों की मनमानी बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में चरम सीमा पर है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री के द्वारा हर लाभार्थी को फ्री में राशन देने की बात होती है। लेकिन डीलरों के द्वारा राशनो की कटौती की जाती है। जिस कारण लाभार्थियों में आक्रोश व्याप्त है। बताते चलें कि बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के बोबील पंचायत के डीलर प्रियंका देवी के द्वारा प्रधानमंत्री के दिए गए फ्री में राशन में कटौती की जाती है। जिस कारण लाभुकों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में लाभुक सुशीला देवी, मीना देवी, सीता देवी, विमल देवी, माला देवी, मंकी देवी समेत दर्जनों लाभुकों ने बताया कि डीलर के द्वारा राशन में 2 किलो काटा जाता है। आक्रोश करने पर डीलरों के द्वारा कहा जाता है कि हम हर लाभार्थी से 2 किलो से लेकर 3 किलो अनाज मांग कर काटते हैं। इस संबंध में डीलर का पति रघुवेंद्र कुमार साह ने बताया कि एफसीआई गोदाम से हम लोगों को अनाज नापतोल कर भी कमी दी जाती है।

जिस कारण लाभुकों से ढाई किलो कह कर काटते हैं। हम लोगों को लेबर का मजदूरी के साथ-साथ भाड़ा भी दी जाती है। जिस कारण हर लाभुकों से 2 किलो से लेकर ढाई किलो तक अनाज काटते हैं। वही लाभुकों का कहना है कि सरकार के द्वारा अरवा चावल दी जाती हैं।

Exit mobile version