Site icon Sabki Khabar

संविधान दिवस पर थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने पुलिस बल को संविधान का पाठ पढ़ाया ।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।
बेलदौर आदर्श थाना में गोगरी इंस्पेक्टर अच्छेलाल पासवान के द्वारा संविधान का पाठ पढ़ाया गया । वही उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को हर वर्ष पूरे भारत में संविधान को अपनाने की याद दिलाता है। वही पूरे देश में संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है, क्योंकि आज ही के दिन भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा औपचारिक रूप से अपनाया गया था। वही 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया गया था। हालांकि, भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसके बाद, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 125वीं जन्म-दिवस के अवसर पर वर्ष 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाये जाने की घोषणा की थी। तब से हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। मालूम हो कि सरकारी संस्थानों में नशा मुक्ति दिवस मनाया गया। बताते चलें कि आदर्श थाना परिसर में भी इंस्पेक्टर अक्षय लाल पासवान के अपने अधीनस्थ कर्मी को नशा मुक्ति दिवस का पाठ पढ़ाए। मौके पर अपर थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार, एसआई अनिल कुमार पासवान, अजय कुमार सिंह, लाल बिहारी कुमार, प्रशिक्षु दरोगा प्रमोद कुमार, काजल कुमारी, एएसआई अनिल कुमार मंडल, नगीना प्रसाद समेत पुलिस बल मौजूद थे।

Exit mobile version