Site icon Sabki Khabar

साइबर फ्राड, ना ओटीपी ना ही लिंक शेयर खाते से निकल लिया 94 हजार।

विनोद शर्मा की रिपोर्ट।
 (बेगूसराय) : साइबर ठगों ने फिर एक निजी बैंक के सीएसपी संचालक के खाते से 94 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिया। खास बात यह रही कि सीएसपी संचालक से ना ओटीपी मांगा गया ना ही उन्होंने कोई लिंक शेयर किया था। धोखाधड़ी के शिकार सीएसपी संचालक ने छौड़ाही ओपी में प्राथमिकी कराई है। इस संदर्भ में छौड़ाही ओपी क्षेत्र के ऐजनी पंचायत के राजोपुर गांव निवासी ललन यादव ने प्राथमिकी में कहा है कि उनका फिनो पेमेंट बैंक सीएसपी आईडी नंबर 133640356 ,मो. नंबर 9801741401 है। उन्होंने कोई भी ओटीपी शेयर या अनजान लिंक पर क्लिक नहीं किया था। फिर भी उनके आईडी से मनी ट्रांसफर तीन नवंबर 2022 को समय 2.28 पीएम मे 22 हजार, समय 2.32 पीएम मे 24 हजार, समय 2.34 पीएम मे 24 हजार, समय 2.36 पीएम मे 24 हजार रुपए कुल 94 हजार रुपए भिन्न भिन्न मोबाइल नंबर-8637817100, 9064130142, 8578911759, 7323916624 का उपयोग कर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 190012010000526 के बैंक खाता मे ट्रांसफर कर लिया गया। सीपीएस संचालक ने बताया कि साइबर मात्र 8 मिनट के अंदर चार बार में 94000 अवैध रूप से निकासी कर ली गई है।

उन्होंने जालसाजों पर कानूनी कारवाई करते हुए राशि का सामंजन करने की मांग की है। मालूम हो कि इन दिनों साइबर ठग विभिन्न तरीकों से बैंक खातों से अवैध निकासी कर रहे हैं। पहले ठगों के शिकार भोले-भाले ग्रामीण खाताधारक होते थे। अब पढ़े-लिखे एवं पेमेंट बैंक का संचालन करने वाले भी इसके शिकार हो रहे हैं। आश्चर्य की बात यह है कि बिना ओटीपी एवं लिंक शेयर किए बैंक खाते से रुपए की निकासी हो जा रही है। छौड़ाही पुलिस प्राथमिकी उपरांत कार्रवाई में जुट गई है।

Exit mobile version