डेंगू रोकथाम को लेकर निकाला गया जागरुकता अभियान ।

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट
 गया शहर मे डेंगू का प्रकोपों बढ़े, इसपर गयि नगर निगम के द्वारा डेंगू के रोकथाम हेतु नगर आयुक्त,  अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार लगातार रैली एवं जागरूकता बैठक का आयोजन किया जा रहा हैं| प्रथम रैली नगर के गाँधी मैदान से निकली गई जो टावर चौक पर जा कर समाप्त हुई है| रैली में उप नगर आयुक्त, प्रफुल्ल कुमार यादव एवं  हीरा कुमारी,नगर प्रबंधक आसीफ सेराज, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक सतेन्द्र कुमार, स्वच्छता निरीक्षक चन्द्र मोहन एवं सिन्धु शेखर मिश्रा, सामुदायिक संगठक सतीश सिंह, प्रभा देवी, संगीता कुमारी, के साथ नगर निगम की सभी सी0आर0 पी0  एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाये शामिल थी |

रैली के उपरान्त नगर के  विभिन्न वार्डों में स्वयं सहायता समूह की बैठक की गई, जिसमे डेंगू  के रोकथाम के संबंध में किए जाने वाले उपाय के संबंध में जानकारी दी गई|

क्या करे:-
1. कूलर को सप्ताह में एक बार रगड़ कर साफ करे और सुखाकर पानी भरें|
2. छत पर रखी पानी की टंकियो के ढक्कन सही प्रकार से बंद रखे|
3. पानी रखने वाले बर्तनों, बाल्टियों, हौदियों, को ढक कर रखें|
4. अपने घर व आस- पास के क्षेत्र में पानी इक्टठा न होने दें|
क्या न करें।1. टूटे फूटे बेकार बर्तन,टायर, कप, गमले, इत्यादि जिसमें बरसात का पानी जमा हो सकता है उनमें पानी जमा न होने दें| 2. एस्प्रिन तथा डिसप्रिन जैसी दवाएँ बिना डॉक्टर की सलाह के न लें|
3. बाहर का खाना न खायें|
4. निगम कर्मचारियो को जाँच हेतू घर में आने से नहीं रोकें|
 गया नगर निगम में 1000 (एक हजार) से अधिक स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं|  इस प्रकार लगभग एक लाख लोगों को डेंगू  के प्रति जागरूक किया जाएगा| इसके अतरिक्त नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न ए0एल0ओ0 के द्वारा नगर निगम के विभिन्न वार्डों एवं गलियों में डेंगू जागरूकता हेतु रैली निकाली गई है। जिसमें ज्योति ए0एल0ओ0, संगम ए0एल0ओ0 एवं शिवानी एस0एच0जी0  का मुख्य योगदान रहा| है

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *