Site icon Sabki Khabar

बड़ी खबर बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर डीएसपी की फेर बदल किया गया देखे पुरी लिस्ट।

बिहार / पटना
बड़ी खबर बिहार पुलिस को लेकर है। बिहार में बड़े पैमाने पर DSP का ट्रांसफर किया गया है। प्रदेश में 29 डीएसपी की नयी पोस्टिंग की गयी है। इसको लेकर बिहार सरकार ने आदेश जारी किया है। रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहरियार अख्तर को एसडीआरएफ पुलिस उपाधीक्षक पटना भेज दिया गया है। वहीं रोसड़ा में शिवम कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में भेजा गया है। इससे पहले शिवम कुमार सहरसा में परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक के पद पर थे।
बता दें कि आज ही 59 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया था। अब पुलिस अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 59 अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग में अधिसूचना जारी कर दी है।
यह सभी अधिकारी संयुक्त सचिव स्तर, अपर समाहर्ता स्तर, उप सचिव स्तर के अधिकारी हैं। इसमें एसएफसी के मुख्य महाप्रबंधक उदय प्रताप सिंह को संसदीय कार्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। आरा के अपर नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र पासवान को वन एवं पर्यावरण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

पर्यावरण विभाग में संयुक्त सचिव सुबोध कुमार चौधरी को शिक्षा विभाग में निदेशक सह अपर सचिव बनाया गया है। वहीं परिवहन विभाग में 8 सालों से जमे ओएसडी अजीव वत्सराज को हटाकर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग भेजा गया है। वहीं परविहन विभाग में उप सचिव शैलेन्द्र नाथ को मद्ध निषेध विभाग में भेजा गया।

Exit mobile version