Site icon Sabki Khabar

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा श्रद्धालुओं को एवं यात्रियो को हर सम्भव मदद करने को लेकर दिए निर्देश ।

धीरज गुप्ता की रिपोर्ट
गया :- विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के ग्यारहवें दिन  इस मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके साथ-साथ प्रत्येक दिन वरीय स्तर के पुलिस पदाधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक, गया,अपर पुलिस अधीक्षक, गया, पुलिस उपाधीक्षक, नगर, गया एवं बाहर जिला से आये पुलिस उपाधीक्षक एक जिला स्तर के पुलिस पुलिस निरीक्षक कोटि के पुलिस पदाधिकारियों एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा मेला में भ्रमण कर श्रद्धालुओं को हरसम्भव सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया जा रहा है। इसके अलावा ।
वही पुलिस अधीक्षक  हरप्रीत कौर, के द्वारा भी प्रत्येक दिन मेला क्षेत्र का भ्रमण किया जाता है। इसी कड़ी में आज सोमवार को मेला क्षेत्र एवं शहर का यातायात व्यवस्था एवं विष्णुपद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था एवं देवघाट की सुरक्षा व्यवस्था एवं सीताकुण्ड की सुरक्षा व्यवस्था को चेक करने हेतु भ्रमण किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के द्वारा  गेवाल विगहा चौक, मुन्नी मस्जिद चौक, दूर्गा स्थान पुलिस शिविर, समीर तकिया चौक, चॉदचौरा चौक तक विष्णुपद मंदिर जाते समय यातायात व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देशित किया तथा यातायात व्यवस्था को दुरूस्त कराया गया है।  विष्णुपद स्थित देवघाट का भ्रमण एवं घाटों की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा तथा बाहर से आये श्रद्धालुओं से किसी प्रकार कोई समस्या तो नहीं है के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी है। श्रद्धालुओं के द्वारा कोई भी समस्या नहीं होने के संबंध में बताया गया है। दवेघाट पर प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कमियों को भ्रमण के समय जगह-जगह पर रूक कर चेक किया गया है उन्हें बाहर से आये श्रद्धालुओं के सामानों की सुरक्षा आदि करने हेतु सख्त निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भोजन एवं पानी ससमय मिलने के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गयी है।
 रबड़ डैम पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था हेतु प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को चेक कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं हर सम्भव मद्द पहुॅचाने हेतु निर्देशित किया गया है।

विष्णु पद से शमशान घाट वाले रास्ता पर बनाये गये पुलिस शिविर में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को चेक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है और हमेशा अपने कर्तव्य में तत्पर्ता से सजग रहने एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को हर सम्भव मद्द करने हेतु आदेशित किया गया है।
*विष्णुपद मंदिर प्रांगण एवं विष्णुपद मंदिर गर्भगृह की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा ली और स्वयं भी उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को हरसम्भव मदद भी की गयी है।वही श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया कि अपने सामान की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। वहा पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी निर्देशित किया गया  है कि श्रद्धालुओं के सामानों आदि की सुरक्षा पर विशेष नजर रखे एवं हर संभव उन्हें सहायता प्रदान करें।
विष्णुपद मंदिर प्रांगण में बम निरोधक दस्ता से जॉच करने हेतु वहॉ पर उपस्थित बम निरोधक दस्ता के टीम के सदस्यों को भी निर्देशित कियागया है।
*विष्णुपद स्थित मेला को लेकर बनाये गये नियंत्रण कक्ष का भ्रमण कर वहॉ पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लगातार असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने हेतु निर्देशित किया गया है।  खोये-पाये जाने वाले व्यक्तियों के संबंध में लगातार एलाउन्स करने हेतु निर्देशित किया गया है।

घुघड़ीटाड स्थित बनाये गये शिविर को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा चेक किया वहा पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कर्तव्यों का निवर्हन सख्ती से उपस्थित होकर करने हेतु निर्देशित किया  गया है वहॉ पर लगने वाले जामों को हमेशा रेगुलेट करने हेतु सख्त चेतावनी भी किया गया है।
* सीताकुण्ड घाट का जायजा लिया एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु वहा पर मोजूद पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों एवं वहॉ पर उपस्थित अंचल पुलिस निरीक्षक, मुफसिल को श्रद्धालुुओं की सामानों की सुरक्षा हेतु निर्देशित किया तथा श्रद्धालुओं से भी अपने सामान की सुरक्षा करने हेतु अनुरोध करने के लिए तिर्थयात्री को किया गया है।

Exit mobile version