Site icon Sabki Khabar

दौलतपुर व मालीपुर मुख्य पथ के बखड्डाचौक पर बुधवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम।

विनोद शर्मा की रिपोर्ट

छौड़ाही (बेगूसराय) : बेगूसराय में 11 लोगों को गोली मार देने, एक इंजीनियर की मौत हो जाने से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दौलतपुर मालीपुर मुख्य पथ को छौड़ाही बाजार के अंबेडकर चौराहा पर जामकर राज्य नारेबाजी की। भाजपा वाणिज्य मंच के स्थानीय संयोजक जय प्रकाश उर्फ बमबम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सुचित पासवान, रामशंकर साह ने कहा कि लोग पहले मंदिर की घंटी, मस्जिद में अजान एवं मुर्गे की बांग सुनकर सुबह में उठते थे। अब गोलियों की तड़तड़ाहट, हत्या, आतंकवादियों की तरह गोलियों की बौछार एवं पुलिस के डर के मारे थाने में छुप जाने की सूचना के साथ नींद खुलती है। बेगूसराय जिले में दहशत का माहौल है। पुलिस में ऐसा डर की जीप सिर्फ सड़क पर घुमा रही है।

मंडल अध्यक्ष संजीव यादव के नेतृत्व में चक्का जाम में जिला परिषद प्रतिनिधि जयप्रकाश उर्फ बमबम चौधरी, मंडल के उपाध्यक्ष शिवशंकर राय , महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, सुजीत कुमार पासवान, बूटन सरदार, राजू कुमार, बिजल पासवान, कपिल चौरसिया, रजनीश कुमार के साथ साथ स्थानीय लोगों का भी सहयोग रहा।

Exit mobile version