Site icon Sabki Khabar

पुलिस बल पर हमला करने वाले लोंगो पर प्राथमिकी दर्ज।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।

पुलिस पर हमला होने के बाद पुलिस ने दबंगों के ऊपर मामला दर्ज किया। मालूम हो कि महिला थाना अध्यक्ष खगड़िया सुधा कुमारी महिला थाना कांड संख्या 23/21 के नामजद आरोपी दिघोन पंचायत के सुखाय वासा निवासी के यहां कुर्की जब्ती करने बेलदौर पुलिस के सहयोग से गया था। इसी दौरान सौ की संख्या में महिलाएं एव पुरुष पुलिस के ऊपर हमला बोल दिया। मालूम हो कि बीते 19,9, 2021 को उक्त युवक के ऊपर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म गया था। उक्त मामले को लेकर परिजनों के द्वारा महिला थाना में मामला दर्ज करवाया गया। वहीं न्यायालय के आधार पर महिला थाना अध्यक्ष सुधा कुमारी एवं बेलदौर थाना के कर्मी सुखाय वासा पहुंच कर कुर्की जब्ती करने लगा। इसी दौरान आरोपी के परिजनों के द्वारा पुलिस पर जानलेवा हमला मिर्ची पाउडर के साथ प्रारंभ कर दिया। इसी दौरान उक्त स्थल पर भगदड़ मच गया। लेकिन कड़ी मशक्कत करते हुए बेलदौर पुलिस आरोपी के घरों को कुर्की जब्ती कर बेलदौर थाना में जमा कर दिया। नाम नहीं छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि दोषियों के परिजनों के द्वारा उक्त घटना का अंजाम दिया गया।

उक्त घटना में मोहम्मद निहाल के पत्नी का अहम रोल बताया जा रहा है। वही प्रभारी थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार मामले को गंभीरता से लेते हुए सूचक महिला थाना अध्यक्ष सुधा कुमारी के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया। वही मामला दर्ज करते ही प्रभारी थाना अध्यक्ष समेत पुलिस कर्मी बीते गुरुवार को देर रात्रि छापामारी किया। वही छापामारी के दौरान सभी आरोपी अपना घर छोड़कर फरार हो गए।

Exit mobile version