Site icon Sabki Khabar

रोसड़ा बीमा कंपनी ने लाभार्थियों को 5,08,290 चेक देकर सम्मानित किया।

चंदन कुमार की रिपोर्ट।

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड अंतर्गत खैरा चौक स्थित श्रीराम लाईफ  इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा एक कार्यक्रम  कर लाभार्थियों को  चेक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के  शुरुआत में राष्ट्र गान से किया गया। बताते चलें कि कार्यक्रम की अध्यक्षता  जितेंद्र कुमार सिंह और मोहम्मद नूरूल होदा के संयुक्त में किया गया । ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले  पैक्स अध्यक्ष विजय महतो की उनके ही सीएसपी  पर हत्या कर दिया गया था   आज खैरा चौक स्थित  समस्तीपुर से  आये   डिविजनल मैनेजर धर्मनाथ  साह  और  चकथात पूरब पंचायत के मुखिया पति बबलू शर्मा के संयुक्त  में बीमा  धारक के उत्तराधिकारी सुनीता  कुमारी को 5,08,290 रुपये का चेक प्रदान किया गया ।साथ  ही उनके आत्मा की शांति के लिए  दो मिनट का मौन रखा गया

डिविजनल मैनेजर धर्मनाथ साह ने कहा कि  रोसड़ा खैरा के विजय महतो का  श्री राम लाईफ इंश्योरेंस में 25000 रुपये की  सालाना बीमा  किया गया था  मात्र एक वर्ष बीमा चला था कि उनकी हत्या हो गई ।
श्रीराम लाईफ  इंश्योरेंस कंपनी ने आज  बीमा का लाभ विजय महतो के  उत्तराधिकारी को  दिया है।साथ ही कंपनी उनके बच्चों को 1600 रुपये हर महीना 15 वर्ष पेंशन के रूप में देगी।

समस्तीपुर श्रीराम लाईफ  इंश्योरेंस ब्राच  मैनेजर  जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीमा के क्षेत्र में आज 48 वर्षो से कंपनी काम कर रही हैं  क्लेम देने में पूरे भारत में नंबर वन कंपनी हैं साथ ही कंपनी में बेरोजगरो को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।
इस बैठक में  राम प्रवेश  पंडित  बिक्रय  अभिकर्ता, अजीत कुमार सेल्स मैनेजर, मोहम्मद इब्राहिम, उपमुखिया  राजेंद्र साह  पंचायत समिति सुरेश महतो,ESO सुनीता कुमारी ,SO  रूबी देवी ,सीता देवी ,माला देवी, सुषमा देवी, भोला महतो, नंदकिशोर कुमार, तेजनारायण महतो, सहित  क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने बैठक में उपस्थित थे।

Exit mobile version