Site icon Sabki Khabar

महिला विकास मंच का रोजगार विंग की शुरुआत, बेरोजगार महिलाओ के प्रशिक्षण व स्वरोजगार की सारी व्यवस्था ।

धीरज गुप्ता की  रिपोर्ट
गया:- पटना।आजादी के 75वें वर्ष को पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसी महोत्सव को महिला विकास मंच ने खास तरीके से मनाने का फैसला किया है। महिला विकास मंच जो पिछले 10 वर्षों से महिलाओ व पुरुषों के प्रति हो रहे अत्याचार ,घरेलू हिंसा के खिलाफ कार्य कर रही हैं ने अब रोजगार विंग की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत संगठन से जुड़ी हुई बेरोजगार महिलाओं को मुफ्त प्रशिक्षण व स्वरोजगार हेतु तमाम सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। रोजगार विंग का उद्घाटन 9 अगस्त को बिहार महिला उद्योग संघ की अध्यक्ष उषा झा के हाथों की गई। जहां सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  सीता साहू  (मेयर पटना) विष्टि अतिथि चेयरमैन प्रभात कुमार चौधरी एंवम राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक श्रीमती वीणा मानवी भी मौजूद रहीं । अपना रोजगार विंग का मुख्य काम संस्था से जुडी बेरोगजार महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना मुख्य कार्य होगा। इस विंग का संचालन प्रीति बिमल जो विगत 10 वर्षों से कई महिलाओं को रोजगार देते हुए कार्य कर रही है। कई वर्षों से बिहार महिला उद्योग संघ से जुड़ी हुई हैं।

मुख्य संरक्षक वीणा मानवी कहती हैं कि आजादी का अमृत महोत्सव हम लोग मना रहे तो इसमें खादी और सिल्क के द्वारा बुनकर उद्योग और बहुत सारे गृह उद्योग को बढावा देना है। इससे काई माध्यम से लोगो को रोजगार मिलेगा। गृह उद्योग से जुड़कर स्वरोजगार देना मंच का मुख्य कार्य होगा। घीरे धीरे हम प्रदेश के सारे जिला से इसे जोडेगे। इस विंग को बिहार महिला उद्योग संघ से जोडा जायेगा। महिला विकास मंच का एक कदम और आगे महिला ससत्किगण को बढाते हुए।

Exit mobile version