Site icon Sabki Khabar

रेलवे ट्रैक पर महिला की शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।

सुभाष राम की रिपोर्ट
सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़बनिया  रेलवे हॉल्ट ट्रेक के पास से एक 30 वर्षीय महिला की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।
मृतक महिला की पहचान धमसैना निवासी संतोष शर्मा के 30 वर्षीय पत्नी  शामू देवी के रूप में हुई हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  30 वर्षीय शामू देवी को उनके हैवान क्रूर पति संतोष शर्मा ने सर तलब कर पत्नी की शव को पड़बनिया होल्ट रेलवे ट्रेक पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी महिला के भाई तक पहुँची  किसी ने पहुँचाया।
घटना स्थल पर पहुचे मृतक के भाई दिनेश शर्मा और माँ मनिया देवी पहुँची।

मृतक की मां मनिया देवी ने  अपने  दामाद  संतोष शर्मा पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि  हिन्दू रीति रिवाज से अपने पुत्री की शादी की जो हो सका  उपहार में दिया । शादी के कुछ दिनों बाद ही दामाद संतोष शर्मा अक्सर पुत्री के साथ मारपीट करता है । जब मेरी पुत्री को बच्चे नही होता था तो बांझ कह कर  प्रताड़ित   करता है तब भी मेरी पुत्री चुपचाप सहन की एक बार तो जहर खिला दिया ईश्वर की कृपा से  बच गई।  उससे भी उनका मन नही भरा  तो गुप्त अंग में लोहे का सरिया डाल  दिया और तो हत्या कर रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया है  अब तीन  छोटे छोटे बच्चों को किया होगा कह कर माँ फफक फफक कर रोने लगी।
वही भाई दिनेश शर्मा ने कहा कि  संतोष शर्मा के साथ जब से शादी हुआ था तब से मेरी बहन को प्रताड़ित करता है  हत्या कर सिर अपने साथ लेकर फरार हो गया है। मृतक के तीन बच्चे हैं जिसमे सबसे बड़ी पुत्री 7 वर्ष की है और बड़ा पुत्र 5 वर्ष का छोटा पुत्र  2 वर्ष का हैं। मृतक के बच्चों ने बताया की उनके पाप पहले  मम्मी को पीछे से हाथ पैर बंधकर  पिटाई किया फिर सुबह में कही ले जाकर हत्या कर दिया।

घटना स्थल पर पंहुचे एएसआई अरुण कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रेक पर शव मिली है पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है  रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कैसे यह घटना घटित हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Exit mobile version