कोसी नदी के तेज धारा के चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत।

राजकमल कुमार की रिपोर्ट।

कोसी नदी के तेज धारा में बह जाने से 17 वर्षीय किशोर का मौत हो गया। उक्त किशोर कोसी नदी के किनारे सोच करने के दौरान पैर फिसल गया। जिस कारण उक्त किशोर का मौत हो गया। वही करीब 6 घंटा बीत जाने के बाद उक्त किशोर का शव नहीं बरामद हो पाई है। जिस कारण घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मालूम हो कि बेलदौर थाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 7 नवटोलिया गांव निवासी राजेश साह के 17 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार अपने घर से पश्चिम कोसी नदी के किनारे सोच करने के लिए गया था। इसी दौरान किशोर का पैर फिसल गया। जिस कारण बहती नदी में बह गया, करीब 6 घंटा बीत जाने के बाद शव का अता पता नहीं है। इस संबंध में ग्रामीणों ने स्थानीय सीओ सुबोध कुमार को डूबने की सूचना दिया। लेकिन घटना के 6 घंटा बीत जाने के बाद सीओ घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं।

वहीं ग्रामीणों को आश्वासन दे रहे हैं कि एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंचेगी तो शव को खोजा जाएगा। लेकिन मृतक के घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना करीब 9:30 बजे घटी है। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शी जगदीश साह के 14 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार ने बताया कि हम दोनों एक ही साथ सोच करने के लिए गए थे। अलग-अलग स्थानों पर बैठकर सोच कर रहे थे कि रोशन का पेड़ फिसल गया। जिस कारण बहती नदी के चपेट में आने से मौत हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *