कुशेश्वरस्थान में श्री श्री 108 विष्णुमहा यज्ञ भूमि पूजन संपन्न।

चंदन कुमार की रिपोर्ट।

 

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान के महिसौत गांव  मे जानकी सामाजिक सेवा संस्थान के द्वारा श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ भूमि पूजन संपन्न हुआ बता दे कि जानकी सामाजिक सेवा संस्था रोसरा के अध्यक्ष श्री राम प्रवेश कुमार उर्फ छोटू , सचिव राम शंकर मंडल,
संयोजक राजाराम सहनी जानकी सामाजिक सेवा संस्था के पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा भूमि पूजन के दौरान उपस्थित थे संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि सामाजिक सेवा संस्था के और कुशेश्वरस्थान के तमाम क्षेत्र वासियों के सहयोग से महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है ।

इसका भूमि पूजन आज क्या गया है इस महायज्ञ में अयोध्या से रास एवं प्रवचन कर्ताओं आ रहे हैं महायज्ञ में झूले मौत कुआं जैसे तमाम मनोरंजन का व्यवस्था क्या गया है ताकि क्षेत्र के तमाम लोग भक्ति में के साथ- साथ बच्चे की मनोरंजन हो सके। वहीं सामाजिक सेवा संस्था के अध्यक्ष रामप्रवेश कुमार उर्फ छोटू कुमार ने कहा कि क्षेत्र में पहली बार विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिससे कुशेश्वरस्थान क्षेत्र के तमाम लोगों  में खुशी का माहौल है सभी लोग एकजुट होकर इस शुभ कार्य में अपना अपना योगदान दे रहे हैं।

सामाजिक सेवा संस्था के सचिव राम शंकर मंडल ने कहा कि सामाजिक सेवा संस्था हमेशा समाज हित के लिए कार्य क्या है और आगे भी कार्य करेंगे महायज्ञ जैसे महान कार्य करके संस्था के तमाम सदस्य के अंदर खुशी का माहौल देखा जा रहा है साथ ही क्षेत्र के लोगों में आत्मविश्वास जग रहा है संस्था हमेशा समाज हित के लिए कार्य क्या है और आगे भी करेगी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *