आवेदन में इन आरोपियों के ऊपर जमीनी विवाद को लेकर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने व गले से सोने की चेन छीनने का आरोपित किया गया था। वही 14 अप्रैल 2020 को हसनपुर थाना कांड संख्या 75/2020 दर्ज प्रशासनिक करवाई प्रारंभ कर दी। जिसके बाद आज मुख्य आरोपी उपेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वही दूसरी ओर शासन गोली कांड के मुख्य आरोपी सूरज चौधरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष चंद्र कांत गौरी ने इसकी पुष्टि की है।