Site icon Sabki Khabar

अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली।

समस्तीपुर  जिले के  उजियारपुर थाना क्षेत्र मामला सामने आया
 बाइक सवार तीन अपराधियों ने पत्नी के साथ बाइक से दलसिंहसराय ससुराल जा रहे युवक को रोककर पहले उसके साथ मारपीट की उसके बाद लूटपाट की उसके बाद अपराधियो ने उसे एक पैर में गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनकर ग्रमीणों ने  घटना स्थल की ओर  दौड़े की अपराधियों ने अपना बाइक छोड़कर फरार हो गया।

घायल युवक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के कुशियारी चौक निवासी गोपाल चौधरी का पुत्र राजा कुमार चौधरी के रूप में  की गई है।
  स्थानीय लोगो की मदद से घायल युवक को ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है।
 थाना अध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह ने अपराधी द्वारा छोड़े गए बाइक को जप्त कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं।

 

Exit mobile version