Site icon Sabki Khabar

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिला श्रद्धापूर्वक करती वट सावित्री व्रत

ज्ञान मिश्रा रिपोर्टर
अररिया पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा। सुबह से ही महिलाएं सजधज कर के विभिन बरगद पेड़ के पास नजर आई। दरअसल मान्यता है कि इस दिन माता सावित्री ने अपने दृढ़ संकल्प और श्रद्धा से यमराज द्वारा अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस पाए थे।

इसलिए महिलाओं के लिए ये व्रत बेहद ही फलदायी माना जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं पूरा श्रृंगार कर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। वट वृक्ष की जड़ में भगवान ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु व डालियों, पत्तियों में भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। इस लिए महिलाएं पति की लंबी आयु और प्राण रक्षा के लिए व्रत रखकर पूरे विधि विधान से पूजा करती हैं।

अररिया नगर के वार्ड संख्या नो नहर के पास बजरंगबली मंदिर के पास बरगद के पेड के पास सोशल डिस्टेनस का पालन करते हुए वटसावित्री पर्व पुरे श्रद्धापूर्वक मनाते वार्ड पार्षद दीपा आनंद एवं वार्ड की सुहानीन महिला तो
वहीं दुसरे तस्वीर अररिया जिला के फारबिसगंज नगर के वार्ड पार्षद सह भाजपा महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष चांदनी सिंह भी सोशल डिस्टेनस का पालन करते हुए पर्व मनाया गया ।

Exit mobile version