Site icon Sabki Khabar

पूर्णियाँ जिला के कसबा विधान सभा के प्रभारी बने आलोक भगत।

ज्ञान मिश्रा की रिपोर्ट।
अररिया जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष सह वर्तमान बिहार भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य आलोक भगत  को पूर्णियाँ जिला के कसबा विधान सभा के प्रभारी बनाये जाने पर पर श्री भगत ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आलोक जी  के नेतृत्व कसबा विधान सभा के संगठन का विस्तार होगा, कार्यकर्ता को नई ऊर्जा मिलेगा। पूर्व में वे किशनगंज और कटिहार जिला के प्रभारी भी रह चुके हैं।
कार्यक्रताओं ने उन्हें अनेक मंगलकामनाओं के साथ कहा कि आलोक जी इस नये एवं चुनौती पूर्ण दायित्व के लिए बधाई के पात्र हैं।

 

Exit mobile version