Site icon Sabki Khabar

दलसिंहसराय में जमीनी विवाद को लेकर तेजाब से हुई हमला , 6 महिलाएं समेत एक दर्जन लोग हुए जख्मी।

संतोष राज( सबकी खबर)

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड नंबर 9 में शुक्रवार की सुबह तेजाब से हमले में 6 महिलाएं सहित एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना पर दलसिंहसराय थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र दल बल के साथ अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

जानकारी के अनुसार, विष्णुदेव राय और जीवछ राय के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को जीवछ राय के पुत्र अरुण राय गृहनिर्माण करा रहे थे। इसी का विरोध करते हुए विशुनदेव राय की ओर से फेंकी गई तेजाब से जीवछ राय (55) , उनकी पत्नी अनूठा देवी (50) , पुत्र अरुण राय (33) पत्नी गनिता देवी (30) प्रेम कुमार राय (35) पत्नी चंद्रकला देवी (30)भूदेव राय (50), प्रेम के पुत्र निर्भय राय, विवाद में बचाव को गई ग्रामीण महिला रामदुलारी देवी (40 )जख्मी हो गए। दूसरे पक्ष से विशुनदेव राय, उनकी पुत्री प्रियंका कुमारी और पत्नी जख्मी हैं।

सभी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल  में ईलाज  के लिए लाया गया ईलाज के बाद  अस्पताल के डॉ० द्वारा  सभी को बेहतर ईलाज के लिए   सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।

Exit mobile version