Site icon Sabki Khabar

श्रीराम सेना द्वारा चलाया जा रहा सीता रसोई का आज 25 वां दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ज्ञान मिश्रा  की रिपोर्ट।
फारबिसगंज : श्री राम सेना के  कार्यकर्ता द्वारा लॉक डाउन के दौरान लगातार लोगों की राहत पहुंचाने की कार्य की जा रही है बताते चलें कि 7 अप्रैल से चालू की गई अभियान में श्रीराम सेना के कार्यकर्ता द्वारा खाना पका कर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी ,स्वास्थ्य कर्मी और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाता है।

 

 श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप देव ने कहा कि ये कार्यक्रम हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफल हो रहा है, और मैं सभी कार्यकर्ता को  धन्यवाद देता
 हूँ।
सीता रसोई की देखभाल कर रहे श्रीराम सेना के प्रवक्ता मृत्युजंय शांडिल्य उर्फ़ गुड्डू मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर शिफ्ट में काम करने का निर्णय लिया गया है।
साथ ही  उन्होंने ये भी कहा की अलग अलग टीम पैकिंग के साथ डिलेवरी कर रहे हैं।
मौके पर उपाध्यक्ष भवेश कश्यप, कोषाध्यक्ष किशु ठाकुर, मुन्ना गामी, शैलेश वैद, रंजन सरदार, आनंद गुप्ता, मिथुन चौधरी, मोनू रजक, मयुक प्रभात, अभिषेक कुमार, इंद्रजीत मंडल, रोहित कश्यप, सोनू शरीफ, विनय ओझा, अर्णव पूर्वे, छोटू झा, मिट्ठू झा, अदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Exit mobile version