Site icon Sabki Khabar

फारबिसगंज के भाजपा महिला नेत्री शिवली रंजन ने पत्रकारों को किया सम्मानित ।

ज्ञान मिश्रा  की रिपोर्ट।
अररिया /फारबिसगंज :  इस आपदा की घड़ी में जिस प्रकार दिन रात एक करके हमारे देश के चौथा स्तंभ मीडिया कर्मी ने अपनी जान  को जोखिम में डालकर सभी आम जनता की बातों को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का जो काम कर रहे हैं।

इनसे प्रभावित होकर अररिया भाजपा नेत्री सह वार्ड पार्षद शिवली रंजन के अध्यक्षता में महिलाओं के द्वारा सभी पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया और उनसे आग्रह किया गया इसी तरह सभी आम जनता की बातों को गहराई से भापते हुए सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए तत्पर रहें। और साथ में सेनेटाइजर ,मिठाई ,एवं मास्क ,देकर अपने जान को  बच बचाकर काम करने का आग्रह किया गया।

इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा गया। साथ में किरण सिन्हा, संगीता श्रीवास्तव, मंजू देवी, लीना कृष्णा, पिंकी देवी, पिंकी सिन्हा, रंजन साह, तरुण कुमार सिन्हा, सुशांत शेखर ,विजय सिन्हा, सुमन सौरभ, गोपाल कृष्ण, विजय कुमार साह, विशाल देव, अंशु कनौजिया, अनुज कुमार,  विजय नागेश, प्रेम कुमार, ने बढ़ चढ़कर साथ दिया।

Exit mobile version