Site icon Sabki Khabar

पांचवे दिन भी पूर्ण लॉक डाउन रहा सफल।

संजय कुमार सिंह  की रिपोर्ट:-


विभूतिपुर(समस्तीपुर) कोरोना वायरस से बचाव हेतु लगाए गए पूर्ण लॉक डाउन के पांचवें दिन भी प्रशासन सजग रही। उनकी गश्ती की गाड़ी दिन भर थाना क्षेत्र के सभी मुख्य सड़कों पर दौड़ती दिखाई दी। थाना क्षेत्र के सभी सड़कें वीरान रही। राशन एवं किराना की कुछ दुकानें खुली रही। लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। शाम के समय खाद्य सामग्री एवं सब्जी की खरीदारी के लिए इक्के दुक्के लोगों को घर से बाहर निकलते देखा गया। वहीं दूसरी तरफ सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रशासन की लाख जागरूकता के बाद भी देहात, गांव के लोग नहीं समझ रहे हैं। जिसके फलस्वरूप देहात में लॉक डाउन का आंशिक असर देखा जा रहा है।

Exit mobile version